Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जुर्म प्रमाणित होने पर जुआरी को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे किनारे कितासर के पास जुआ खेल रहें जुआरियों के खिलाफ गत दिनों पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी मौके से फरार हो गया। इसे सोमवार को जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। धमेंद्र ने बताया कि कितासर निवासी राजूराम को जुए के मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
पूछताछ के दौरान तैश में आए एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार व अशरफ ने तफ्दीश के दौरान बेरासर में एक संदिग्ध युवक सांडवा परबतराम को पूछताछ के लिए थाने लेकर आए। यहां पूछताछ के दौरान युवक आवेश में आ गया और जोर जोर से बोलने लगा। आरोपी एलानियां धमकियां देने लगा और समझाईश पर नहीं माना तो पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
दो युवकों को शांतिभंग में पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो युवकों को उत्पात मचाने व समझाईश के बाद भी नहीं मानने पर शांतिभंग में गिरफ्तार किया। एएसआई आवड़दान ने 28 वर्षीय बिग्गाबास निवासी छोटूराम को शांतिभंग में पकड़ कर हवालात में बंद किया। वहीं हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने करोली जिला निवासी 33 वर्षीय भूरसिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।