August 18, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में नव पदस्थापित एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने मंगलवार सुबह पीएम श्री राउमावि का औचक निरीक्षण किया।
मित्तल ने स्कूल की स्थिति, जर्जर कमरें, मरम्मत योग्य कमरों के बारे में जानकारी ली और बरसात के मौसम को देखते हुए एहतिहात बरतने की हिदायत दी। मित्तल कक्षाओं में गए व लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। मित्तल ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। प्रधानाचार्य नाजिमा अजीज ने स्कूल का अवलोकन करवाते हुए क्षेत्र का बड़ा स्कूल होने, स्कूल में मात्र चार पांच कक्ष बैठने लायक होने, स्टाफ की कमी के बारे में पूरी जानकारी दी। उपखंड अधिकारी मित्तल ने सिमित संसोधनों में स्कूल संचालन के लिए उचित प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए। वहीं इसे दौरन स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।