


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। शुक्रवार को कांग्रेस हरिराम बाना के ट्रोमा सेंटर की मांग पर चक्काजाम के आह्वान के बाद सर्तक हुए प्रशासन ने वीआईपी विजिट के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए क्षेत्र के लिए सुबह से ही युवा नेताओं को डिटेन करना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ साथ रालोपा नेता डॉ विवेक माचरा को भी पुलिस ने डिटेन किया। माचरा को डिटेन करने की सूचना राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल तक पहुंची तो बेनीवाल ने भी इस कार्रवाही पर अपनी नाराजगी जताई। बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस संबध में पोस्ट लगाई एवं माचरा सहित अन्य युवाओं को गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण व लोकतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध बताया। बेनीवाल ने जनता के स्वास्थ्य एवं क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुडी जायज मांग उठना किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आने की बात कही एंव लोकतंत्र में सरकार का दायित्व जनता की आवाज सुनना एवं समस्याओं का समाधान करना बताया। बेनीवाल ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर उनकी आवाज दबाने का विरोध करते हुए सरकार से तत्काल प्रभाव से संबधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा करने की मांग की। विदित रहे कि डॉ विवेक माचरा ने कुछ दिनों पहले राज्य सरकार के कैबीनेट मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई में यह मांग प्रबल तरीके से उठाई थी एवं जनसुनवाई में इस मुद्दे पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक से भिड़ भी गए थे। माचरा भी ट्रोमा सेंटर निर्माण करवाने के आंदोलन में सक्रिय है।






