August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 09.12.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। सरकार व प्रशासन की नजरों में श्रीडूंगरगढ़ की जनता की जान कि कोई कीमत नहीं है व 5 अगस्त को ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग पर किये गए विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगो की मौजूदगी में प्रशासन ने जो वादे किए वो आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं किए गए है। यह आरोप लगाते हुए क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता हरिराम बाना ने आज क्षेत्र के युवाओं से चक्काजाम का आह्वान किया है। बाना ने बताया कि प्रशासन अभी तक सोनोग्राफी मशीन तक ठीक नहीं करवा सका है और जो वेंटिलेटर लगाए गए है उनके रेगुलेटर तक नहीं है। इसी तरह से ऑन कॉल डॉक्टरों की तैनाती की गई है उनमें से एक चिकित्सा प्रभारी है, जो रोजाना अनेकों मीटिंगों, वीसी में उलझे रहते है, दूसरे डॉक्टर स्वंय हार्ट पेशेंट है व 10 मिनिट से ज्यादा खड़े तक नहीं रह सकते। तीसरे चिकित्सक श्रीडूंगरगढ़ रहते तक नहीं है। ऐसे में व्यवस्था वही ढाक के तीन पात वाली रहने की आशंका है। बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से 2 डॉक्टरों को राजनीतिक अप्रोच के चलते डेपुटेशन पर बीकानेर लगाया हुआ है, इन डॉक्टरों को वापस श्रीडूंगरगढ़ लाने का कार्य भी प्रशासन नहीं करवा पाया है। ऐसे में प्रशासन की मंशा युवाओं के रोष को झूठे आश्वासनों से धोखा देने की रही है। बाना ने कहा कि वैक्लपिक ट्रोमा की सुचारू व्यवस्था से कम क्षेत्र अब कुछ भी मंजूर नहीं करेगा। बाना ने प्रशासन पर धोखे में रखने के आरोप लगाते हुए आज पूरे क्षेत्र के युवाओं से चक्काजाम का आह्वान किया गया है, ताकि सरकार को सन्देश जाए कि क्षेत्र की जनता अब अपने चिकित्सा अधिकार को लेकर जाग चुकी है। बाना ने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुबह 10 बजे नेशनल हाइवे स्थित अपने कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया है।