


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरूवार को एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल और कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी राउमावि में रंगोली बनाओ कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए।
एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने तिरंगे के सम्मान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए संविधान में इसके प्रावधनों की जानकारी दी। महात्मा गांधी में प्राचार्या विमला गुर्जर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के प्रत्येक कार्यक्रम में उत्साह व जोश के साथ शामिल होने की प्रेरणा दी। गुर्जर ने कहा कि अपने राष्ट्र व उसके प्रतीक चिह्नों के प्रति सम्मान हर नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रमों में अभियान के प्रभारी जितेंद्र भोजक व कुलदीप मलघट ने हर घर तिरंगा अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी। दोनों ही स्कूलों में बच्चों ने सुंदर रंगोलियां सजाई। प्रभारी ने स्कूल प्रबंधन व स्टाफ का आभार जताया। इस दौरान पालिकाकर्मी कमल चांवरिया, सरिता भोथरा, सोनू नाई, मोहित सारस्वत, अजय शर्मा उपस्थित रहें।







