Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 09.49.28
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। सुबह करीब 7 बजे श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक पिकअप बीदासर रोड पर सामने आ रहें एक डंपर ट्रक से भिड़ गई। जिससे पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीदासर रोड पर बीदासर से करीब दो किमी श्रीडूंगरगढ़ की ओर अजमेर से श्रीडूंगरगढ़ पार्टी की सनमाईका भरकर पिकअप चालक आ रहा था। पिकअप श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रहें ईंटों से भरे डंपर ट्रक से आमने सामने की टक्कर में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। धनेरू सरपंच मोहन स्वामी मौके पर पहुंचे व बीदासर 108 एंबुलेंस को व बीदासर थाने सूचना दी। मौके पर राहगिरों ने घायल को पिकअप से निकाला। बीदासर थाने से एसआई हेतराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हेतराम सहित टीम ने घायल पिकअप चालक 35 वर्षीय महेंद्रसिहं पुत्र शैतानसिंह रावत निवासी अजमेर जिला को एंबुलेंस में बीदासर पहुंचाया। बीदासर से उसे सुजानगढ़ रेफर कर दिया गया। हेतराम ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है व मामले की जांच की जा रही है।