August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 09.06.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। बुधवार रात अंचल में सावन के बादल जमकर बरसे और कस्बे में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 65 एमएम बरसात हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई और उमस से परेशान लोगों को राहत महसूस की। शहर में जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ। यहां कालूबास में पार्षद रजत आसोपा के वार्ड 35 में एक मकान में पानी भर गया। पालिका टीम ने पानी निकासी कार्य शुरू किया और अचानक सीताराम बंग के मकान का एक हिस्सा भराभरा कर गिर गया। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया परंतु राहत की बात रही कि कोई हादसा नहीं हुआ व जानमाल की सुरक्षा कार्मिकों की तत्परता से कर ली गई।
वहीं बिग्गाबास में पार्षद रामसिंह जागिरदार के वार्ड में सात नीचे के घरों में पानी भर गया और पालिका टीम ने पानी निकासी का कार्य किया। वहीं धोलिया रोड पर भारी मात्रा में पानी भर गया। जिससे धोलिया से श्रीडूंगरगढ़ शहर में आ रही एक गाड़ी पानी में फंस गई। सवारों ने हेल्पलाइन नबंरों पर फोन किया और जिला कलेक्टर कार्यालय से मिली सूचना के बाद पालिका कर्मी जेसीबी भी ट्रेक्टर लेकर पहुंचे और सभी सवारों को तत्परता से सुरक्षित किया। गाड़ी के भी पानी से बाहर निकाला गया। पालिका एकाउंटेड महेश कुमार भी मौके पर पहुंचे व पानी निकासी कार्य की देखरेख की। वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक कमल चांवरिया, जमादार सुनील के साथ पालिका टीमें राहत कार्य में जुटी रही।
रात श्रीडूंगरगढ़ शहर में झंवर बस स्टैंड सहित मुख्य बाजार की कई गलियों में बारिश का पानी भर गया। निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्जनों घरों से लोग पानी निकालते हुए नजर आए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में गिरा मकान का एक हिस्सा, गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात घर से पानी निकासी के दौरान गिरी दीवार।