Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी से बड़ी खबर आई है। अब एकेडमी परिसर में सीकर के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान “प्रयास” एज्युहब का ऑफलाइन टेस्ट सीरीज सेंटर चालू हो गया है। संस्थान के निदेशक केआर चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के अभ्यर्थी सीईटी, एसआई, आरएएस, शिक्षक भर्ती सहित अनेक भर्तियों के टेस्ट ऑफलाइन एकेडमी में दे सकेंगे। अब अभ्यर्थी अपने घर पर या लाइब्रेरी में तैयारी कर सकते है और अपनी तैयारी की जांच के लिए ऑफलाइन टेस्ट सीरीज जॉइन कर सकते है। जिससे उन्हें अपनी तैयारी का सही आंकलन करने में पूरी मदद मिलेगी। चौधरी ने बताया कि तैयारी करने वाले युवा व युवतियां मुख्य बाजार में भैरूंजी मंदिर आड़सर बास वाली गली में स्थित भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में आकर संपर्क कर सकते है। ऑफलाइन टेस्ट सीरीज जॉइन करने वाले वाले अभ्यर्थियों को करंट अफेयर्स की प्रतिमाह की बुक नि:शुल्क दी जाएगी।
13 को रीट का नया बैच शुरू होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीट लेवल फर्स्ट व लेवल सैंकेड के लिए आगामी 13 अगस्त को भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में नया बैच शुरू होगा। संचालक केआर चौधरी ने बताया कि रीट के विषयानुसार टॉपिक वाइज विषय विशेषज्ञों के साथ तैयारी करते हुए बच्चे लाइब्रेरी व ऑफलाइन टेस्ट सीरीज का लाभ भी ले सकेंगे। यहां तैयारी को पुख्ता करने के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ जुटे रहते है व पूरी टीम का लक्ष्य अभ्यर्थी का सलेक्शन ही लेकर चलते है।