August 12, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2026। 10 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे पैदल बाजार की ओर आ रहें एक युवक को कुछ युवकों ने घेर कर लाठियों से पीटा। पीड़ित घायल हुआ और उसे उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने सात नामजद सहित अन्यों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि दुलचासर निवासी हाल निवासी प्रताप बस्ती 26 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र बाबूलाल नायक ने लिखमादेसर निवासी दानाराम पुत्र चूनाराम नायक, श्रीडूंगरगढ़ निवासी शाहरूख खां, मुमताज पुत्र गफूर कंजर, महफूज पुत्र मूमताज, कालू पुत्र भादर, आरिफ पुत्र आमीन, समीर पुत्र कासम सहित अन्यों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह पैदल बाजार जा रहा था। तभी घुमचक्कर के पास शराब के नशे में आरोपी दानाराम ने उसका रास्ता रोका व गाली गलौच शुरू कर दी। जब उसने गालियां निकालने से मना किया तो अन्य आरोपी आ गए व उसे घेरकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया व जान से मारने की धमकी दी। परिवादी का भाई व एक अन्य ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने आवाज देकर अन्य 15-20 लड़कों को बुला लिया जो हाथों में लाठी, डंडे लेकर आए और उसे व उसके भाई को जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगे। परिवादी व उसके भाई सोनू को घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल ले जाया गया और जहां से पीबीएम रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को दी गई है।