August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-09 at 09.27.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2026। राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के अवसर पर 13 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्री रघूकुल राजपूत छात्रावास में श्रीक्षत्रिय युवक संघ के बैनर तले तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं एवं अधिकाधिक लोगों की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जोरावरसिंह भादला शामिल होंगे। वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौड़ के जीवन और आदर्शों को समाज तक पहुंचाने के लिए जयंती समारोह में सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ ने छात्रावास परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यकारिणी की गतिविधियों एवं अब तक की कार्यवाही की जानकारी बैठक में रखी।
बैठक में पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह, पूर्व सरपंच समुद्र सिंह धीरदेसर, महेंद्रसिंह लखासर, अगरसिंह कोटासर, छोटूसिंह गुसाईंसर, महेंद्र सिंह झंझेऊ, कालूसिंह लालासर, मदन सिंह मिंगसरिया, आसुसिंह जाखासर, महेंद्रसिंह, जितेन्द्र सिंह जालबसर, ओमपाल सिंह जोधासर, दशरथ सिंह, संदीपसिंह, प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर सहित छात्रावास कार्यकारिणी के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।