


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में जरूरतमंदों के लिए मुख्य बाजार में जीव जतन पालिका भवन व झंवर बस स्टैंड पर अन्नपूर्णा रसोई का संचालन किया जा रहा है। शनिवार सुबह उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने दोनों रसोइयों का निरीक्षण किया। शर्मा ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत जरूरतमंदों के लिए मात्र 8 रूपए में शुद्ध व ताजा भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना में प्रति थाली 22 रूपए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। सुबह व शाम बैठकर भोजन करने की सुविधा के साथ दाल सब्जी व रोटी दी जाती है। दोनो अधिकारियों ने भोजन का स्वाद चखा व गुणवत्ता की जांच की। एसडीएम ने कार्मिकों को साफ सफाई रखने व सरकारी मापदंड के अनुसार भोजन देने के निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर व्यवस्था ठीक पाई गई।








