August 7, 2026
008-vinod-giri

1- धीरदेसर पुरोहितान गांव में तीन दिन पानी सप्लाई बाधित होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में आगामी तीन दिन पानी सप्लाई बाधित रहेगी। श्रवणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जलदाय विभाग की बड़ी पानी की टंकी की साफ सफाई करवाई जा रही है। जिसके चलते पूरे गांव की सप्लाई आगामी तीन दिन की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।
2- राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, पूरक परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर ने अक्टूबर-नवंबर 2026 की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र विद्यार्थी 10 अगस्त तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के श्रीडूंगरगढ़ संदर्भ केंद्र प्रभारी बिशन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों से किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं हो पाया था, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। शर्मा ने बताया कि टीओसी (Transfer of Credit) अथवा स्ट्रीम-2 के विद्यार्थी भी 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ 10 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं स्ट्रीम-1 (सामान्य/नव प्रवेश) के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसके बाद 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की महत्वपूर्ण योजना के तहत बालिकाओं के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं शिक्षा से जुड़ सकें और अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। संदर्भ केंद्र प्रभारी ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य कारण से परेशानी का सामना न करना पड़े।