August 7, 2026
008-vinod-giri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में एसआई राजेंद्र कुमार की टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
हाइवे पर एक होटल पर अफीम के कारोबार की सूचना मिलने पर कांस्टेबल पुनीत ने पुख्ता सूचना जुटाई व उच्चाधिकारियों के साथ दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में एसआई राजेंद्र, कांस्टेबल पुनीत, अनिल, सुशील व ड्राइवर रामनिवास शामिल रहें। वहीं हैड कांस्टेबल गणेशाराम, कांस्टेबल परमाराम, रामकुमार व डीआर राकेश भी साथ रहें। दो दलों में पुलिस टीमों ने हाइवे किनारे स्थित जमींदारा होटल पर दबीश देते हुए आरोपी युवक साधासर, जसरासर निवासी 30 वर्षीय रामरतन पुत्र अन्नानाथ सिद्ध को 451 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का जसरासर थाने से पूर्व का रिकॉर्ड मंगवाया गया है। आरोपी ने होटल किराए पर ले रखा व स्वयं ही इसका संचालन कर रहा है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी होटल की आड़ में अफीम बेचने का अड्डा बना रखा है। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई जारी है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।