Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-05 at 20.30.49 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। ट्रोमा व फोरलेन के लिए उपखंड कार्यालय के निकट विशाल प्रदर्शन में 6 हजार से अधिक लोगों ने मौके पर मांगपत्र के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और यही मूल प्रति सरकार को भेजी गई है। ज्ञापन में मानव जीवन की रक्षा को जीने के अधिकार से जुड़ा होने का उल्लेख करते हुए क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी देते हुए दानदाता के निर्माण के लिए तैयार होने की बात कही गई है। युवा नेता हरिराम बाना ने इसे गैर राजनीतिक मंच रखते हुए जनहित में ट्रोमा निर्माण की आवाज उठाई और घायलों को बेहतर ईलाज मिल सके इस मुहिम में उनका साथ देने अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न विचारधाराओं के लोग, स्वयंसेवी संस्थाओं के सेवादार हजारों की संख्या में शामिल हुए।
दिनभर उत्साह के साथ ट्रोमा दो ट्रोमा दो के नारे गूंजते रहें और दो विफल वार्ता के बाद शाम को करीब 7 बजे तीसरी वार्ता सफल हुई। दिनभर के संघर्ष के बाद जनता की जीत हुई और प्रशासन ने वैकल्पिक ट्रोमा सेंटर दिया। जिसमें वैटिंलेटर, सोनोग्राफी मशीन, जीवनरक्षक यंत्र व तीन डॉक्टरों की ऑन कॉल तैनाती की घोषणा की गई। आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इससे अनेक लोगों की जान बचाने की उम्मीद जगी है, जो ट्रोमा निर्माण तक कुछ तो राहत दे सकेगी। राजपुरोहित ने उपजिला अस्पताल के हालात सुधारने की पूरजोर मांग वार्ता में उठाई। वहीं ट्रोमा निर्माण तक एकजुट रहने का संकल्प करवाते हुए बाना ने क्षेत्रवासियों को चरणबद्ध ढंग से आंदोलन जारी रखने की बात कही। तीसरी वार्ता के सफल होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर जयकारे लगाए और श्रीडूंगरगढ़ को ट्रोमा दो ट्रोमा दो के नारों से पांडाल गूंज उठा। प्रदर्शनकारी सुबह से देर शाम तक डटे रहें और बाना के इस प्रयास की सराहना करते हुए ट्रोमा निर्माण हरहाल में करवाए जाने की बात कही।
धरना स्थल के मंच पर डॉ विवेक माचरा ने युवाओं में जोश व उत्साह का संचार किया। माचरा ने सड़क पर जान गवांने वाले परिवारों के दु:ख को साझा करते हुए विधायक को घेरा और ट्रोमा नहीं बनने पर संघर्ष करने का ऐलान किया। मंच से भगवाननाथ कलवाणियां, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, कांग्रेस के विमल भाटी, कांग्रेस के जिला महासचिव सोहन महिया, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार गोदारा, मुखराम गोदारा, शंकरलाल नायक, सेवा समिति सदस्य, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के आमीर खान, यूथ कांग्रेस नेता निर्मल सैन, कांग्रेस जिला सचिव दिनेश पिलानियां, रामनिवास गोदारा, बीरबल साईं, गिरधारी भादू, लालचंद कड़वासरा, मुलाराम नायक, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, कांग्रेस की महिला नेत्री नीरू चौधरी, सुनील मलिक, रामेश्वरदास स्वामी, ओमप्रकाश डोगीवाल, नारायण डूडी, कैलाश मोहता, मेघराज बारूपाल, मुकेश ज्याणी, मदन सिद्ध, मामराज गोदारा, रणधीर ओला, सुरेंद्र बाना, कुंभाराम गोदारा, हरि सिखवाल सहित बड़ी संख्या में वक्ताओं ने ट्रोमा की आवाज की मंच से बुलंद किया। वक्ताओं ने शासन प्रशासन को जमकर कोसा और ट्रोमा के लिए वादे नहीं अब काम चाहिए की बात कही। लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने कार्यक्रम का संचालन किया। हरिराम बाना ने सभी जनप्रतिनिधियों का, संस्थाओं का, युवाओं का, बुजुर्गों का व प्रदर्शनकारियों का आभार जताया।