Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। ट्रोमा सेंटर निर्माण शुरू करने और हाइवे को श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर फोरलेन बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों व प्रशासन में दूसरे दौर की वार्ता भी विफल हो गई। प्रदर्शनकारियों में रोष फैल गया है।
वार्ता में सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ राजीव सोनी, उपजिला अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी, एनएचए के अधिकारी शामिल हुए है। वार्ता में डॉ सोनी ने कहा कि ट्रोमा के लिए बजट और जमीन सीएम ने देने की घोषणा की है, तो जिस दिन सीएम बजट व जमीन देंगे तब तुरंत निर्माण शुरू करवा देने की बात कही। डॉ सोनी ने कहा कि 2023 की घोषणा मान्य नहीं और पिछले दानदाता से एमओयू नहीं होगा। इस पर प्रदर्शनकारियों रोष जताया और नारेबाजी की।
युवा नेता हरिराम बाना ने कहा कि सड़क पर जो लोग मर रहें है उनको अब मरने नहीं दिया जाएगा। विधायक जो झूठ फैला रहें है उसका स्पष्टीकरण दिया जाए। इस पर वार्ता विफल हो गई।