Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। चोरों द्वारा दुकानों और घरों के अलावा अब मंदिरों, गौशालाओं व सार्वजनिक उपक्रमों में चोरी की वारदातें अंजाम दी जा रही है।
अज्ञात चोरों ने गांव कल्याणसर पुराना में गौशाला के पास स्थित सार्वजनिक ट्यूबवेल का तार चोरी कर लिया। गांव में वरिष्ठ ग्रामीण ताजाराम पुत्र जीवणराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि ट्यूबवेल की मोटर जलने के कारण बाहर निकाल कर रखी गई थी। सोमवार की रात को गांव बिजली नहीं थी। इसी का लाभ उठाकर अज्ञात चोर 60 पाईप का करीब 1200 फुट तार काटकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।