Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
IMG-20260804-WA0134
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर 5 अगस्त को एसडीएम कार्यालय के आगे किये जा रहे विरोध प्रदर्शन में मंगलवार शाम को ट्विस्ट आ गया जब श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम ने संख्या ज्यादा आने का अंदेशा जताते हुए अनुमति निरस्त करने का आदेश जारी किया। इस आदेश में कल के प्रदर्शन में 8-10 हजार लोग आने का अंदेशा जताते हुए पूर्व निर्धारित स्थान नेशनल हाइवे पर एसडीएम ऑफिस के पास ही पुष्करणा भवन के सामने वाली जगह पर इतनी भीड़ से अव्यवस्था होने का हवाला दिया गया है। वहीं दूसरी ओर 5 अगस्त के विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का आह्वान करने वाले क्षेत्र के युवा नेता हरिराम बाना ने बताया कि हमारे द्वारा आयोजन की सूचना गत 27 जुलाई को दे दी गई थी और इस सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम द्वारा पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात करने, श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार व नायब तहसीलदार को मौका मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश भी जारी किए गए थे। लेकिन अब आयोजन से ठीक पहले अनुमति निरस्त करना तानाशाही है व जनता को डराने का प्रयास है। लेकिन ट्रॉमा के मुद्दे पर जनता अब डरेगी नही व हर हाल में कल विरोध प्रदर्शन पूर्व निर्धारित स्थल पर, पूर्व निर्धारित समय पर किया जाएगा। इसके लिए हर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने बताया आयोजन की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 31 जुलाई को कार्यक्रम के लिए तैनात किए मौका मजिस्ट्रेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अत्यधिक भीड़ का अंदेशा जताया, स्वीकृति निरस्त की।