


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। विवाह में कम दहेज देने, गहने व नगदी और लेकर आने, कम सुंदर होने के ताने देने व मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने पर एक महिला ने थाने पहुंचकर पति सहित पांच जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
हाल मोमासर बास निवासी पीड़िता महजबीन ने जमालपुरा मोहल्ला लाडनू निवासी अपने पति अकरम, ससुर लालमोहम्मद तेली, सास हीना व दो ननदों के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 8 अक्टूबर 2023 को आरोपी पति के साथ हुआ। उसके पिता ने निकाह में उसे गहने नगदी व दहेज का सभी सामान दिया। परंतु पति व ससुर ने उसे दहेज का सामान कभी इस्तेमाल नहीं करने दिया। निकाह के बाद से ही आरोपी कम दहेज का ताना देते हुए मारपीट करते व जान से मारने की धमकी देते। सुदंर नहीं होने के ताने देकर उसे प्रताड़ित करते। करीब चार माह पहले पति ने बेटे के साथ उसे घर से निकाल दिया। गत 11 जून 2026 की दोपहर में आरोपी उसके पीहर के घर आए व नगदी, गहने देने पर ही घर बसाने अन्यथा घर नहीं बसाने की धमकी दी। आरोपियों ने उसका स्त्री देने से इंकार कर दिया व पति की दूसरी शादी करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।





