Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि नियंत्रक ने 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र 10 दिन व 5 दिन के लिए निलम्बित किए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि रावत आबादी फाटा बज्जू  स्थित मनराज मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 19 अगस्त तक 10 दिनों के लिए, पुराना रोशनी घर रोड के सामने पंवारसर कुंए के पास  स्थित रिद्धि सिद्धि मेडिकल एंड जनरल स्टोर, आडसर स्थित श्रीभवानी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 17 से 20 अगस्त तक 4 दिनों के लिए, सेरूणा स्थित श्रीकृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 17 से 21 अगस्त तक 5 दिनों के लिए, सेरूणा भादू बास स्थित एस.के. हेल्थ केयर का अनुज्ञापत्र 17 से 26 अगस्त तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।