Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। आस्था और दृढ़ संकल्प का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मोमासर निवासी 20 वर्षीय केशव सेन ने साइकिल से देश के 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम एवं तिरुपति बालाजी सहित अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों की 186 दिवसीय यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर गांव का नाम रोशन किया। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका समारोह पूर्वक स्वागत किया। इस दौरान डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली और फूलमालाओं से व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
केशव सेन ने बताया कि उन्होंने अपनी धार्मिक यात्रा 26 जनवरी 2026 को दिल्ली से प्रारंभ की थी। करीब छह माह तक चली इस कठिन यात्रा में उन्होंने हजारों किलोमीटर का सफर केवल साइकिल से ही तय किया। यात्रा के दौरान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां, लंबी दूरी और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम, तिरुपति बालाजी सहित अनेक प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। यात्रा के दौरान वे छह पवित्र नदियों का जल तथा सभी ज्योतिर्लिंगों का पवित्र जल भी अपने साथ लेकर लौटे है।
मोमासर पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर करीब ढाई किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा भोमियाजी मंदिर, माताजी मंदिर होते हुए शिवालय बास स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां केशव सेन ने अपनी यात्रा से लाए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भोमिया दादा सेवा समिति मदन सिंह भाटी, सांवरमल शर्मा, भागीरथ प्रजापत, उपसरपंच एवं प्रशासक जुगराज संचेती, अणुव्रत समिति से राकेश संचेती, श्रवण कुमार सेन, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार संचेती, ओमप्रकाश इंदौरिया, पवन सैनी, दिनेश नाई, मनीराम सारण सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों ने केशव का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में केशव सेन के दादा मालाराम सेन व पिता कन्हैयालाल सेन ने सभी का आभार जताया।