


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। सोमवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में दो गंभीर घायलों को उपजिला अस्पताल लाया गया। यहां से ट्रोमा करीब 80 किमी दूर है और उपजिला अस्पताल में ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टरों के नहीं आने से आमजन बेबस और मायूस है। एक युवक की मौत व एक गंभीर घायल को रेफर करने के दौरान अस्पताल में सेवादारों सहित परिजनों में आक्रोश की स्थिति नजर आई क्योंकि ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे।
आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उपजिला चिकित्सालय में इंमरजेंसी सेवा व्यवस्था बदहाल हालात में है। सोमवार शाम को संस्था द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मेडिकल टीम को दुर्घटना की पूर्व सूचना दे दी गई। करीब 20 मिनिट बाद एक घायल व एक मृतक को अस्पताल लाया गया तो समिति टीम सेवा में मौजूद थी परंतु आन ड्यूटी डॉक्टर नहीं पहुंचे। वही हंगामा होने के 20 मिनिट बाद डॉ ताराचंद आज व गंभीर घायल को बीकानेर रेफर किया। सेवादारों ने कहा कि गंभीर घायल स्थिति में मरीज के गोल्डन ऑवर में ड्यूटी डॉक्टरों द्वारा की जाने वाली देरी को गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में लेकर जांच की जानी चाहिए। वहीं समिति सदस्यों ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में 4 बजे से 10.35 बजे तक एक बार भी ऑन ड्यूटी डॉक्टर नहीं आए और आधा दर्जन से अधिक मामलों में ईलाज मेडिकल टीम ने बिना डॉक्टर किया है, जो ऑन रिकॉर्ड दर्ज है। समिति सदस्यों ने संयुक्त निदेशक व जिला कलेक्टर को पत्र देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए ऑन ड्यूटी डॉक्टरों को अस्पताल में ड्यूटी के पाबंद किए जाने की मांग की है।





