Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। सावण के पहले सोमवार को क्षेत्र में मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं शहर में हुई हल्की बरसात से कई निचले इलाकों और गलियों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव दुसारना, देराजसर, ऊपनी, बाना, पुदंलसर, सेरूणा, बिग्गा, सालासर, कल्याण पुराना, हेमासर सहित आस पास के गांवो व इलाकों में बरसात हुई है। किसानों ने बताया कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। विशेष रूप से मूंगफली, बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार में नमी बढ़ने से बुवाई के साथ-साथ फसलों की बढ़वार को भी गति मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर शहर के कई निचले हिस्सों और गलियों में पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा में जमकर बरसे बादल, खेतों में भरा पानी।
सेरूणा
बिग्गा
कल्याणसर पुराना
ऊपनी
मुख्य बाजार, श्रीडूंगरगढ़
सालासर
हेमासर
देराजसर
बाना
श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी
जैसलसर