Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। गांव भोजास में आगामी दिनों में पानी की टंकी ट्यूबवेल के लिए संरक्षित भूमि अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ने व इस भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग सोमवार को ग्रामीणों ने प्रशासन से की है।
भोजास के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर गांव में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सरकारी भूमि खसरा नबंर 231 की 0.2800 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस भूमि को भविष्य में आने वाली पेयजल योजनाओं के लिए सुरक्षित रखा गया था, जिससे आगामी दिनों में इस पर पानी की टंकी, नलकूप व अन्य पेयजल संबंधी सुविधाओं का निर्माण करवाया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस भूमि का कब्जा मुक्त कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने नियमानुसार मामले की जांच करवाने व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।