Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। संस्कृति युवा संस्थान द्वारा हॉस्पिलिटी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर संतोष पारख को राजस्थान गौरव सम्मान दिए जाने पर ओसवाल पंचायत द्वारा सम्मान किया गया। रविवार रात ओसवाल पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में पारख ने सभा सहित सभी अतिथियों व समाज बंधुओं का स्वागत करते हुए आभार जताया। पारख ने कहा कि सार्वजनिक रूप से मिलने वाला सम्मान सेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
समारोह में मंच पर श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, हिमाचल प्रदेश की भाजपा नेता पायल वैद्या, सांसद पुत्र रविशेखर मेघवाल, डॉ विकास पारीक, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, रामदेव बोहरा, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, तेरापंथ महिल मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा उपस्थित रहें। सभी अतिथियों ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं जयपुर-गंगटोक प्रवासी संतोष कुमार पारख को संस्कृति युवा संस्थान द्वारा हॉस्पिलिटी (होटल व्यवसाय) के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए राजस्थान गौरव सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दी। सभी वक्ताओं ने पारख को सम्मान से आगे बढ़कर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कन्यामंडल ने तिलक द्वारा अतिथियों का स्वागत किया व महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष नौलखा ने किया।

तेरापंथ समाज सहित विभिन्न गणमान्य लोग हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, ओसवाल पंचायत के मंत्री कांतिकुमार पुगलिया, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, विजयराज सेठिया, पांचीलाल सिंघी, अशोक बैद, सुरेंद्र दुगड़, रिद्धकरण लूणियां, नरेंद्र डागा, हेमराज भादानी, धनराज पुगलिया, प्रदीप मालू, कमल बोथरा, चांदरतन सेठिया, रेखा भादानी, मधु झाबक, पारख परिवार, रिश्तेदार सहित अनेक समाज बंधु शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव स्वामी, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, विक्रमसिंह राजपुरोहित, पार्षद भरत सुथार, अरूण पारीक, पंडित देवीलाल उपाध्याय, पूर्व सरंपच रतनसिंह, सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुसाईं, महावीर माली, चंद्रप्रकाश बारूपाल, आशीष जाड़ीवाल, ओमप्रकाश फूलभाटी, तोलाराम मारू, एडवोकेट पूनमचंद मारू, एडवोकेट ललित मारू सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।