Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। खेत की सींव के पास जुए का खेल खेलते हुए चार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हजारों की नगदी बरामद की।
थानाधिकारी कश्यपसिंह के निर्देशन में एएसआई भंवरू खां ने अपनी टीम में कांस्टेबल राजेश, मुकेश, नंदराम गश्त के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस दल रविवार रात गश्त के लिए रवाना हुआ और करीब 8 बजे कितासर के पास स्थित राजू होटल के निकट एक खेत की सींव के पास जुआ खेल रहें चार व्यक्तियों को पकड़ा। भंवरू खां ने बताया कि यहां जुआ खेलते हुए बिग्गा निवासी दीनदयाल पुत्र नौरतन जाट, कितासर भाटियान निवासी मोहनलाल पुत्र मालाराम जाट, गणेशाराम जेठाराम जाट, भैराराम पुत्र शेराराम जाट को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस दल आरापियों से ताश पत्ते व कुल नगदी 26300 रूपए नगदी जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश कुमार को दी है।