Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-02 at 15.36.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। जमीन विवाद के मामले दिन दुनी और रात चौगुनी गति से घर परिवार की सीमाएं लांघ कर कोर्ट कचहरी में पहुंचने लगे। जहां भाई भाई के खिलाफ कोर्ट में खड़े नजर आ रहें है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में पूनरासर निवासी हुणताराम पुत्र मोखमराम जाट ने इसी गांव में रहने वाले अपने भाई भानीराम, उसके बेटे हरिराम, रमेश, भागीरथ, व तोलाराम पुत्र गणेशाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 जून 2026 को आरोपी एकराय होकर उसके हिस्से की जमीन पर नाजायज रूप से आए व उसकी झोंपड़ी को हटा दिया। उसकी जमीन पर लगी तारबंदी उखाड़कर ले गए। आरोपियों ने परिवादी को खेत में आने पर जान से मार देने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोकुलचंद को दी गई है।