August 2, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2026। मानवता व पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाली घटनाएं अब श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आसपास भी नजर आने लगी है। गुस्से व अविवेक के चलते धैर्य खोकर हिंसक कदम उठा लेने से परिवार तबाह हो रहें है। क्षेत्र में गत 24 जुलाई को गांव रीड़ी में 22 वर्षीय आरोपी मनीष ने पारिवारिक रंजिश में अपनी ही चाची पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला बुरी तरह से झूलस गई और ईलाज के दौरान सातवें दिन गुरूवार को पीबीएम में दम तोड़ दिया। मामले के जांच अधिकारी एसआई रतनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मनीष न्यायिक हिरासत में है और पीड़िता 60 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी शंकर वाल्मिकी ने ईलाज के दौरान गुरूवार को दम तोड़ दिया। मामले में हत्या की धाराएं जुड़ेगी और जांच व सजा का दायरा भी बढ़ जाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग लगने से झूलसी महिला ने छह दिन बाद ईलाज के दौरान दम तोड़ा।