Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-07-31 at 09.13.24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2026। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले भर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाइयां की जा रही है।
सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद ने देर रात करीब 10.30 बजे 3.93 ग्राम एमडी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि दौराने गश्त सूडसर चौकी के पास एमडी के साथ आरोपी सूडसर निवासी 33 वर्षीय विजयपाल भादू को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कांस्टेबल सेवानंद, सुभाष व प्रेम टीम में सक्रिय रहें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई सुभाष को दी है।
विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार पंजाब व श्रीगंगानगर में युवा पीढ़ी को बर्बादी की कगार पर ले जाने वाले खतरनाक एमडी के नशे के मामले लगातार सामने आ रहें है। जिससे क्षेत्र में एमडी के फैल रहें कारोबार से सामाजिक कार्यकर्ता भी चिंतित है।