July 31, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2026। राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी की दिल्ली में क्षेत्र के युवा नेता अनिल जोशी से मुलाकात हुई। जोशी के निवास पर हुई इस लंबी मुलाकात में प्रदेश में होने वाले पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता अनिल जोशी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री से श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा सेंटर की स्वीकृति व सीएम द्वारा घोषणा किए जाने के बाद शीघ्र निर्माण शुरू करवाने की चर्चा की गई। जिसमें बैरवा ने इसे शीघ्र ही सीएम के सामने दुबारा पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने संगठन द्वारा निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर मजबूत तैयारी किए जाने की बात कही। सैनी ने कहा कि हर छोटी बड़ी पंचायत व नगर निकाय में चुनाव जीतने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है। जोशी परिवार के रतन जोशी व मनोज जोशी ने दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। दोनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। अनिल जोशी ने दोनों नेताओं का आभार जताते हुए संगठन के कार्य पूरी निष्ठा से करने की बात कही।