Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2026। मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर 3 बजे बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर, सहित 28 जिलों में आज बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज हवाएं व हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। विभाग ने बरसात के दौरान किसी पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने सलाह भी दी है।
बता देवें बीती रात करीब ग्यारह बजे शहर में 15 मिनिट तेज बरसात हुई, जिससे कई नीचले स्थानों पर पानी भर गया। आड़सर बास में श्यामजी मंदिर के पास पानी भर गया वहीं मुख्य बाजार में नालियां जाम पड़ी है। हाईस्कूल रोड पर नालियों में प्लास्टिक कचरा भरा है और नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। आज उपजिला अस्पताल व बालिका विद्यालय की ओर जाने वाले चौराहे पर ओवरफ्लो नालियों से आवाजाही बाधित हो रही है। स्कूल जा रही बालिकाओं ने सुबह खासी परेशानी झेली। यहां आस पास रहने वाले लोगों ने पालिका के प्रति नाराजगी जताते हुए बताया कि मानसून में जब मामूली बरसात से ही बाजार की गलियों में पानी भर जाता है। ऐसे में मानसून पूर्व नालों की साफ सफाई कि तैयारी केवल कागजी बात रह गई है। नागरिकों ने नाले साफ करवाए जाने की मांग करते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्यामजी मंदिर आड़सर बास के पास रात भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल रोड के मुख्य चौराहे पर नालियां पड़ी है ओवरफ्लो, गंदे पानी से आवाजाही बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईस्कूल रोड पर नालियां कचरे से जाम पड़ी है।