July 31, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2026। दहेज में एक मोटरसाइकिल व पांच लाख का बाटका नहीं देने से नाराज पति, ससुर व अन्य आरोपियों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता पुष्पा पुत्री पूनमचंद सांसी निवासी नालबड़ी, बीकानेर ने जैसलसर निवासी अपने पति बालूराम, ससुर मानाराम, सास छोटादेवी, देवर दिलीप, मनोज व अंग्रेज, ससुर के काका बागाराम, काका ससुर मेघाराम सांसी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। जरिए इस्तगासा दर्ज मामले में परिवादिया ने बताया कि उसका विवाह 2022 में हुआ और तभी से आरोपी उसे कम दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने पांच लाख नगदी व एक मोटरसाइकिल की मांग की। 2023 में आरोपियों ने उसे एकराय होकर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। उसके बाद कई बार पंच पंचायती हुई परंतु आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहें। 12 जुलाई 2026 को उसके माता पिता, काका व भाई उसके ससुराल गए व आरोपियों ने अपनी मांग पूरी नहीं करने पर घर बसाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को दी है।