Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2026। वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ ने अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभागीय टीम ने गांव हेमासर में लकड़ी से भरी तीन पिकअप गाड़ियों को घेराबंदी कर जब्त कर लिया। तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध रूप से काटी गई लकड़ी को हनुमानगढ़ ले जाने की फिराक में थे।
मुखबिर से सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वन विभाग की टीम को देखते ही तस्करों में हड़कंप मच गया और वे तीनों पिकअप गाड़ियों को हेमासर गांव की रोही में छिपाकर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने तीनों वाहनों को लकड़ी सहित जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे तथा पूरे अभियान की अगुवाई की। कार्रवाई में वनरक्षक लोकेश मीणा, वनरक्षक मोहर सिंह एवं वनरक्षक गिरधारी मदेरणा की विशेष भूमिका रही। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पिछले तीन-चार दिनों से एक ही स्थान से बड़ी मात्रा में पेड़ों की अवैध कटाई कर रात के समय लकड़ी की तस्करी कर हनुमानगढ़ भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जब्त लकड़ी एवं वाहनों के संबंध में राजस्थान वन अधिनियम, 1953 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। विभाग इस अवैध तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रहा है तथा इसमें शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।