Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। बुधवार सुबह मुख्य बाजार में बालभारती स्कूल के पास लगा पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे बड़ी संख्या में बाजार के उपभोक्ताओं की बिजली बाधित हो गई है। गर्मी से लोग हैरान है और बिजली कब आएगी के सवाल से परेशान है। विभाग द्वारा बीकानेर से ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है, जो यहां पहुंचने पर इंस्टॉल कर आज रात तक बिजली सुचारू किए जाने की संभावना है।
बता देवें बाल भारती ट्रांसफार्मर जलने से स्कूल के आस पास के इलाके में, एसबीआई बैंक व पोस्ट ऑफिस के आस पास, हिमालय ड्रग हाऊस के आस पास बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे लाइन से फाल्ट निकाला गया। परंतु करीब 11 बजे 250 केवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना सामने आई। ये ट्रांसफार्मर यहां स्टॉक में नहीं होता व बीकानेर स्टॉक से मंगवाना होता है। वहां भी 250 का नहीं मिलने पर अब 310 केवीए का इश्यु करवाया गया है। अब ट्रांसफार्मर के यहां पहुंचने पर रात करीब 8 बजे तक इस लगाकर चालू करने का प्रयास है जिससे रात को बिजली सप्लाई शुरू की जा सकें। आप भी ये खबर पढ़ने के बाद इस इलाके के हर एक नागरिक तक पहुंचाए जिससे वे परेशान होने से बच सकें।