Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। गुरू पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरूओं का पूजन किया जा रहा है। वहीं ईष्ट देवताओं के धाम पर भी धोक लगाकर पूर्णिमा पूजन किया जा रहा है।
गांव मोमासर में स्थित गणेश धोरा धाम में बुधवार को गुरू पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगी बिहारीनाथ ने अपने गुरू के चित्र का विधिवत पूजन किया। अपने प्रवचन में योगी ने कहा कि गुरू के बिना जीवन घनघोर अंधेरे के समान है और गुरू द्वारा दी गई शिक्षा ही प्रकाश बनकर सत्य का मार्ग दिखाती है। गुरू ही गोविंद से मिलाने का माध्यम है। उन्होनें श्रद्धालुओं को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए मानवधर्म का पालन करने की बात कही। प्रवचन के बाद श्रद्धालुओं ने योगी बिहारीनाथ का पूजन किया। धाम परिसर जयकारों से गूंज उठा। यहां मोमासर सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु पहुंचे व अपने गुरू को पूर्णिमा पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति मोमासर मंत्री राकेश संचेती, केसराराम, धनराज, दिव्या संचेती, शंकरलाल, मनोज, छोटूलाल, बाबूलाल साहू सत्तासर, ओमप्राकश, मदनलाल, बंसीलाल, हनुमान लेधाना, सुखराम, मामराज पातलीसर सहित अनेक बच्चे युवा व महिला श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।