July 31, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। बच्चों में किताबों के प्रति रूचि बढ़ाने व मोबाइल स्क्रीन से दूर रखने के लिए मिशन पढ़ो राजस्थान की शुरूआत बुधवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर की गई है। इसके तहत स्कूलों में अनिवार्य रूप से बच्चों से किताब पढ़वाई जाएगी जिससे बच्चों की याददाश्त, एकाग्रता व उच्चारण में सुधार होगा। ये बात ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने कितासर के पीएमश्री राउमावि में रीडिंग कैंपेन अभियान की शुरूआत करते हुए कही। पूनियां ने बताया कि ये अभियान 16 जनवरी 2027 तक संचालित होगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को जोर जोर से बोल बोल कर पढ़ने के फायदे बताते हुए इससे आजीवन पढ़ने के प्रति रूचि पैदा होने की बात कही। एसीबीईओ सुरेंद्र शर्मा श्रीकन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी स्कूल में, अशोक कुमार रूपोदवी मोहता राउमावि में, आरपी पवन कुमार ताल मैदान पीएमश्री राउमावि में व आरपी सुशीला कुमारी बालिका डागा राउप्रावि में मौजूद रहें व अभियान की शुरूआत की। वक्ताओं ने बच्चों में पढ़ने की आदत का विकसित होना उनके व्यक्तित्व के लिए जरूरी बताया। वहीं इसी दौरान विद्यालयों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की सीख भी दी गई। आप भी देखें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से नन्हें मुन्नों के फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि कितासर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बच्चों को दी रोजाना पढ़ने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लोडेरा में मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत पढ़ाया बच्चों से सस्वर पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूपादेवी मोहता राउमावि में एसीबीओ अशोक कुमार चुग, प्राचार्य रतनलाल शर्मा, रामचंद्र सीलू, डॉ. सुप्रिया शर्मा, कंचन वर्मा एवं राजेन्द्र चौपड़ा की उपस्थिति में हरियालो राजस्थान के तहत पर्यावरण संरक्षण की सीख दी व रीडिंग राजस्थान अभियान की शुरूआत की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केऊ पुरानी में स्थित विद्यालय में बच्चों को पौधे वितरित किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिंगसरिया के सरकारी स्कूल में बच्चों से पढ़वाए पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर के सरकारी स्कूल में अभियान की शुरूआत करते हुए बच्चों से पढ़वाया पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान पीएमश्री राउमावि में बच्चों को नियमित पढ़ने का महत्व बताते हुए पढ़वाया पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोधासर के राउमावि में बालिकाओं ने किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर गुसाईंसर में बच्चों को पढ़ने का महत्व बताते हुए सामूहिक रूप से सस्वर वाचन करवाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री केऊ पुरानी में बच्चों को सामूहिक रूप से करवाया सस्वर वाचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर के राउमावि में बालिकाओं से करवाया पाठ का अध्ययन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को जोर जोर से पाठ पढ़ने का महत्व बताया, की रिडिंग कैंपन की शुरूआत।