Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य डाकघर का हाल बेहाल है। यहां आने वाले उपभोक्ता व्यवस्थाओं व सुविधाओं की परेशानी से बुरी तरह से हैरान होते है।
परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र की इस मुख्य ब्रांच में इंटरनेट हमेशा स्लो ही रहता है, जिसके चलते एजेंट व उपभोक्ता चक्कर काटते रहते है। ब्रांच में ठीक से पावर बैकअप भी नहीं है, जिससे बिना बिजली कोई काम नहीं होता। बिजली जाने पर सिस्टम बंद हो जाते है और लोग बिजली का इंतजार करते बैठे रहते है। मुख्य बाजार में स्थित इस परिसर में बैठना भी अपने आप में चुनौतीपूर्ण बन गया है। पूरी ब्रांच में इस तपती गर्मी में पंखों के अतिरिक्त कोई राहत का साधन नहीं और बिजली जाने पर पंखे भी बंद हो जाती है। गांव बिग्गा से डाकघर आए किशन जाखड़ ने बताया कि बुधवार को वे करीब दो घंटे बैठे रहें और लाइट नहीं होने से उनका काम नहीं हुआ। गर्मी में परेशान होकर वे लौट गए और उन्हें दुबारा आना होगा। वहीं बिग्गाबास से रूपए जमा करवाने आई निर्मला कंवर भी मायूस लौट गई। मोमासर बास से अजरूद्दीन तंवर यहां कोई सामान देने आए और परेशानी जताई। गांव आसासर से चिमनाराम नायक अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर खाता खुलवाने पोस्ट ऑफिस पहुंचे और गर्मी में परेशान होते हुए लौट गए। चिमनाराम ने कहा कि उन्हें एक दिन फिर आना पड़ेगा।
पोस्टमास्टर प्रेमकंवर राजपूत ने बताया कि पोस्टऑफिस में छोटा पावर बैकअप है। बिजली सुबह 9.30 बजे गई, जिससे 12.30 तक सिस्टम चालू रह सकें। उसके बाद बंद हो गए है। बिजली जाने पर पंखे बंद हो जाते है जिससे गर्मी में जनता ही नहीं स्टाफ भी परेशान होता है। हमने उच्चाधिकारियों को व्यवस्था ठीक करने के लिए लिखा है।