Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2026। गुरू पूर्णिमा पर माँ करणी गौ सेवा ग्रुप के बैनर तले युवाओं ने पर्यावरण जागरण का प्रयास करते हुए विभिन्न स्कूलों में पौधे वितरित किए। ग्रुप के सदस्यों ने संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, राजस्थान मॉडर्न सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, पीएमश्री राउमावि, राउप्रावि मोमासर बास में पौधे उपहार में देते हुए स्टाफ व स्कूली विद्यार्थियों से अपने घरों व आस पास पौधारोपण करने व उन पौधों के वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल करने की अपील की। सदस्यों ने गुरू पूर्णिमा पर स्कूलों के शैक्षणिक स्टॉफ से बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के प्रयास करने का आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि गुरूजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता के प्रयास करें तो आने वाली पीढ़ी पर्यावरण संस्कार सीख सकेगी व पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकेगी। इस दौरान टोली में ग्रुप के सुभाष जावा, श्यामगिरी, आनंद जोशी सहित अन्य सदस्य शामिल रहें।