






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2028। गत दिनों हुई भयावह सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षेत्र में ट्रॉमा निर्माण की मांग को लेकर विभिन्न मंचों पर लोगों द्वारा आवाज बुलंद की जा रही है। ऐसे में ट्रॉमा निर्माण के लिए अनुबंध पत्र करवाने की मांग करते हुए भामाशाह बाहेती चांडक ग्रुप ने एकबार फिर पहल करते हुए सीएम के नाम पत्र लिखा है। ग्रुप के रामकिशन बाहेती व पवन कुमार चांडक ने क्षेत्र में लगातार हो रहें हादसों का उल्लेख करते हुए इन्हें बेहद दुःखद बताया। उन्होंने 13 मई 2025 को उनके द्वारा दिए गए नक्शों का अनुमोदन होने की जानकारी दी। पवन कुमार ने बताया कि नक्शा अनुमोदन के बाद भामाशाह ने जिला प्रशासन को स्पष्ट रूप से शीघ्र एमओयू करने की बात कही गयी। परन्तु प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। आज दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि गयी है। जिससे ट्रॉमा निर्माण रुका हुआ है और क्षेत्र को उचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। पत्र में कहा गया कि ये स्थिति सरकार की मंशा के विपरित है वहीं जनहित में आवश्यक सुविधा मिलने में भी विलंब का कारण बन गयी है। भामाशाह ने सीएम से मामले में तुंरन्त हस्तक्षेप करने व एमओयू करवा शीघ्र निर्माण शुरू करवाने की मांग की गयी है। भामाशाह ने पत्र में ट्रॉमा निर्माण की प्रतिबद्धता जताई, बता देवें क्षेत्र में ट्रॉमा निर्माण को लेकर आंदोलन चल रहा है, जिसके चलते क्षेत्रवासी शीघ्र निर्माण की मांग कर रहें है।




