






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2026। कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) श्रीडूंगरगढ़ शहर कमेटी की बैठक सोमवार को माकपा कार्यालय में कॉमरेड अशोक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तहसील कमेटी की ओर से प्रवेक्षक मुखराम गोदारा उपस्थित रहें। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी नगर पालिका चुनाव और ट्रॉमा सेंटर निर्माण को लेकर संगठन की रणनीति स्पष्ट की। महिया ने कहा कि माकपा आगामी नगर पालिका चुनाव पूरी मजबूती और ईमानदारी के साथ लड़ेगी तथा सभी 40 वार्डों में योग्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर जल्द ही एक विशाल जनसभा आयोजित कर बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस संघर्ष को जन-जन का आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता माकपा को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रही है और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना संगठन की जिम्मेदारी है। बैठक में युवा नेता गौरव टाडा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में सभी 40 वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़ने के साथ-साथ ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस जनसंघर्ष से जोड़ा जा सके। बैठक में हरिप्रसाद सिखवाल, धर्माराम कूकणा, मूला चुनगर, टेक्सी यूनियन अध्यक्ष सीताराम, भंवरलाल प्रजापत, त्रिलोकचंद नायक, दीनदयाल सिखवाल, सुभाष जावा, जावेद बेहलीम, मुकेश दमामी, बनवारी सारस्वत, मंगतूराम वाल्मीकि, सतीश सारस्वत, जगदीश रैगर, गणेशराम मीणा, आमीन काजी, कालू छींप एवं मामराज गोदारा सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखते हुए माकपा को सभी 40 वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़ने और ट्रॉमा सेंटर आंदोलन को तेज करने की बात कही। बैठक में शिवरतन प्रजापत, इमरान, खालिद, मदनलाल प्रजापत, प्रेम कुमार शर्मा, आमीन खोखर, इशाक चुनगर, इब्राहिम चुनगर, सुभाष बलदेवा, देवीलाल करनाणी, अनवर चुनगर, समीर पंवार, डूंगरराम महिया, लालचंद गुर्वा, शंकरलाल पूनिया, चुन्नीलाल टाडा, हनुमान मेघवाल सहित बड़ी संख्या में शहर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




