July 28, 2026
evee-300x223

अभाविप ने सेवा धाम छात्रावास में मनाया कारगिल विजय दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने सोमवार शाम को सेवा धाम छात्रावास में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। जिला संयोजक करण कुमार जाड़ीवाल ने वीर जवानों के त्याग और शौर्य से अवगत कराया। नगर मंत्री राघव लखोटिया ने उपस्थित विद्यार्थियों को 1999 के कारगिल युद्ध के इतिहास और भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने युवाओं को देश प्रेम, अनुशासन और सेना के प्रति सम्मान की भावना को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संयोजक करण कुमार जाड़ीवाल, नगर मंत्री राघव लखोटिया और गोविंद स्वामी सहित छात्रावास के विद्यार्थी एवं परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि मंगलवार को बीकानेर के कतरियासर और शेरेरां, लूणकरणसर के अर्जनसर और चकजोड, श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया और धनेरू, कोलायत/ हदां के राणासर और सुरजड़ा, बज्जू के बीकमपुर, पूगल के कंकराला, छत्तरगढ़ के केलां, खाजूवाला के 8 केवाईडी और नोखा के कंवलीसर, सीलवा एवं मसूरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।