July 22, 2026
IMG-20260721-WA0069

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार शाम को कई गांवों में बरसात हुई और किसानों ने इस पर प्रसन्नता जताई है। गांव उदरासर में करीब 30 मिनट बरसात हुई वहीं तोलियासर, बिग्गा सहित आस पास के इलाकों में हल्की बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में बूंदाबांदी से संतोष करना पड़ा है वहीं बादल अभी छाए है। अंचल में पूरे एक माह बाद हल्की बरसात हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 27 जुलाई तक बीकानेर, जोधपुर संभाग सहित सभी संभागों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई है।

बिग्गा
उदरासर
तोलियासर
बिग्गा रोही