July 21, 2026
WhatsApp Image 2026-07-21 at 19.44.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2026। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के आवास पर मंगलवार को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पहुंचे व सुथार से मुलाकात की।
दोनों नेताओं के बीच कौशल विकास, सामाजिक उत्थान, स्वरोजगार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने एवं विकास कार्यों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। रामगोपाल सुथार ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास व युवाओं को कौशल आधारित रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं राजेन्द्र नायक ने भी सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।