July 21, 2026
08-vinod-giri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2026। राजस्थान में लंबे समय से शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टाल रही सरकार अब हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद आखिरकार दिनांक बताने के लिए राजी हुए है। सरकार ने आज हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद आज अपना रोड मैप पेश किया जा। जिसमे सरकार ने 5 अगस्त को ओबीसी आयोग की अंतिम राजनेतिक आरक्षण रिपोर्ट देने,15 अगस्त तक आरक्षण लाटरी पूरी करने और 15 नवम्बर से पहले पहले चुनाव करवा लेने की बात रखी। लेकिन इस पर कोर्ट संतुष्ट नही हुआ व तारीख बताने के लिए कहा। इस पर सरकार में 17 अगस्त को निकाय चुनावों ओर 23 सितंबर को पंचायती राज चुनावो की घोषणा कर देने की बात कही। इस पर कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने हर हाल में 15 नवम्बर से पहले चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश सरकार को दिए।