July 20, 2026
WhatsApp Image 2026-07-19 at 09.51.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2026। नेशनल हाइवे पर देर रात गांव कितासर के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और पड़ौसी खेत के किसान परिवार ने तत्परता से घायलों की मदद की।
हाइवे पर बालोतरा से भारतमाला होकर अपने गांव चूरू के मेघसर लौट रहें जयपाल पुत्र सुलतानाराम व उसकी माँ भगवती देवी दुर्घटना में घायल हो गए। मौके के निकट ही खेत के किसान हरिराम पूनियां व उनके बेटे ओमप्रकाश ने तुरंत सहायता करते हुए अपने निजी वाहन से दोनों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से भगवती देवी व जयपाल दोनों को ही बीकानेर रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां हाइवे पर सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा है और किसी तरह का सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे वाहन चालकों को स्पीड में पता नहीं चलता और दुर्घटना हो रही है। शनिवार शाम को ही एक बाइक भी यहां दुर्घटनाग्रस्त होने की बात ग्रामीणों ने बताया।