July 19, 2026
WhatsApp Image 2026-07-18 at 20.24.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। शनिवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक 30 वर्षीय विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ जबरन अपहरण करने, मारपीट करने व दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ के सुपुर्द कर दी गई है। दलित व विवाहित पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की रात उसका पति व परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में सरदारशहर के एक गांव में गए थे। घर पर वह अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ खाना खाकर घर की बाखल में सो गई। आधी रात को करीब सवा बारह बजे उसकी खुली बाखल में एक सांड घुस आया जिसे घेर कर वापस आते हुए पीछे से एक पिकअप में दो आरोपी सवार आए। दोनों ने उसे जबरन पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया, उसके चिल्लाने पर उसके मुंह पर हाथ रखकर कनपटी पर पिस्तौल रख दी। एक आरोपी ने चाकू निकाल कर शोर मचाने पर गला काट देने की धमकी दी। वे उसे एक खेत में लग गए और उसके साथ मारपीट करते हुए डंडे से उसके सिर पर व शरीर पर वार किए जिससे उसे चोटें आई। आरोपियों ने गाड़ी में ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद गाड़ी घर के गेट पर लाकर उसे धक्का देकर उतार दिया। उसी समय पीड़िता के पति सहित परिजन घर लौट आए और गाड़ी का पीछा भी किया परंतु आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी है।