July 18, 2026
WhatsApp Image 2026-07-18 at 19.47.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा ने शनिवार को ठंडे पेयजल प्रबंध के लिए जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर एक एक वाटर कूलर उपलब्ध करवाया है। बिग्गाबास के महेश भवन में शाम करीब पांच बजे श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी को कूलर सुपुर्द किया गया।
सभा अध्यक्ष नारायण कलानी ने बताया कि ये वाटर कूलर कृषि मंडी प्रांगण में लगाया जाएगा जिससे वहां आने वाले उपखंड क्षेत्र के किसानों व मंडी व्यापारियों को ठंडा पानी सुलभ हो सकेगा। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ नागरिक व युवा मौजूद रहें। यहां श्रीभगवान चांडक, संजय करनाणी, रामचंद्र राठी, कन्हैयालाल सोमाणी, ओमप्रकाश मूंधड़ा, ललित बाहेती, श्रीगोपाल तापड़िया, पवन तापड़िया, श्रीनिवास सोमाणी, कमल पेड़िवाल, विनोद राठी, सोहनलाल बिहाणी, देवकिशन लखोटिया, मदल बलदेवा, रामकिशन चांडक, गौरीशंकर मोहता, मोहन मूंधड़ा, शंकर बिहानी, रामवतान करनाणी, मदन करनाणी, राजकुमार मोहता, विनोद मूंधड़ा, मदन बंग, मघराज मूंधड़ा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें। सभी ने जिला कार्यकारिणी का आभार जताया।