






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। “खेलेगा बीकानेर बढ़ेगा बीकानेर” वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ का दबादबा नजर आया। इस वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में एकतरफा श्रीडूंगरगढ़ पहलवानों ने सोने पर कब्जा किया।
शुक्रवार को बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में 74 केजी गोल्ड और सीनियर आवरऑल स्ट्रांग मैन का खिताब राम कूकणा ने जीता। राम ने अपने भार वर्ग में 250 किलो भार उठाकर निर्णायकों को भी चौंका दिया। आयोजकों व निर्णायकों ने राम को बधाई दी। वहीं जूनियर वर्ग में 84 केजी भार वर्ग में प्रियंका सोनी ने 110 किलो वेट उठाकर गोल्ड पर कब्जा किया। 52 केजी भार वर्ग में भूमिका सारस्वत 125 केजी वेट उठाकर गोल्ड हासिल किया वहीं 53 केजी भारवर्ग में गौरव स्वामी ने 160 केजी गोल्ड जीत लिया। चारों खिलाड़ियों को क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।










