July 18, 2026
08-vinod-giri

बाइक को पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, घायल के भाई ने लगाए चालक पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी और घायल के भाई ने चालक पर आरोप लगाते हुए मामला थाने में दर्ज करवाया है। परिवादी मनोज कुमार पुत्र प्रभुराम मेघवाल निवासी कितासर ने पुलिस को बताया उसका भाई चुनाराम 13 जुलाई की रात करीब 8 बजे कितासर भाटियान से मोटरसाइकिल पर अपने खेत जा रहा था। रास्ते में चारे से भरी एक पिकअप गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसे उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। परिवादी ने चालक की लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को सौंप दी है।
तेज आवाज में डेक बजाने पर एक आरोपी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज आवाज में डेक बजाने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसआई देवाराम ने बताया कि हाइवे पर स्थित सरकारी स्कूल व छात्रावास के निकट ट्रेक्टर पर तेज आवाज में गाने बजाकर व्यवधान पैदा करने पर गोपालसर निवासी सत्यनारायण को पकड़ कर थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी से डेक, स्पीकर, मेमोरी कार्ड जब्त किए और आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज किया।