July 18, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। हाइवे किनारे शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है। वहीं पुलिस द्वारा अवैध शराब के तस्करों को गिरफ्तार करने की कार्रवाइयां भी की जा रही है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे एएसआई गजेंद्रसिंह मय कांस्टेबल अनिल व रविंद्रसिंह सहित गश्त पर निकले। गश्ती दल सरदारशहर तिराहे पर पहुंचा तो यहां हाइवे की सर्विस रोड पर एक युवक हाथ में एक कार्टून में अवैध देशी शराब के पव्वे लेकर खड़ा नजर आया। आरोपी शराब बेचने की फिराक में था। पुलिस को देखकर युवक अंधेरे का लाभ लेकर भागने की फिराक में था परंतु टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पुलिस टीम ने गांव ठुकरियासर निवासी संपत्तलाल को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के कब्जे एक कार्टून से 45 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को सौंप दी है।