






चुनाव न कराना कोर्ट की अवमानना, पांच दिन में आयोग से जवाब मांगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईकोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव 31 जुलाई तक पूरा करने के लिए दिए आदेश की पालना नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने आयोग से कहा कि 20 जुलाई को बताए कि चुनाव किस तारीख को होंगे? ओबीसी आयोग से भी पूछा कि वह रिपोर्ट कब देगा? साथ ही सरकार से भी आरक्षण की लॉटरी की तारीख बताने को कहा है। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा व जस्टिस संजीत पुरोहित ने यह निर्देश दिए है।
बीएड कॉलेजों में प्रथम सीट आवंटन के बाद भी 45 हजार सीटें खाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य के बीएड कॉलेजों में फर्स्ट राउंड के सीट आवंटन के बाद भी लगभग 45 हजार सीटें रिक्त रहेंगी। फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज के विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रदेश के 942 बीएड कॉलेजों की 1.07 लाख सीटों पर करीब 62 हजार अभ्यर्थियों ने ही दो वर्षीय बीएड में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। अब इन अभ्यर्थियों को 21 जुलाई से बीएड कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। रिक्त रहने वाली सीटों पर फिलहाल सेकंड काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है। वहीं विशेषज्ञ बीएड का क्रेज घटने में शिक्षक भर्तियों में लगातार देरी, नई भर्ती कम निकलने से युवाओं का भरोसा घटने, गत पांच वर्षों में पांच लाख से अधिक युवाओं ने बीएड डिग्री ली परंतु नौकरी 38,965 को ही मिलने, प्रतिस्पर्धा बढ़ने, निजी बीएड कॉलेजों की फीस व अन्य खर्च भी कई अभ्यर्थियों के लिए बाधा बने है।
एमजीएसयू – परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर जून 2026 परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विवि ने परीक्षा फार्म भरने से वंचित विद्यार्थियों को राहत देते हुए संशोघित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी 17 जुलाई तक बिना किसी विलंब शुल्क के सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद 19 जुलाई तक 100 रूपए विलंब शुल्क तथा अंतिम अवसर के रूप में विद्यार्थी 21 जुलाई तक दोगुने परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र में दे देते है।
खुला विवि: यूजी पहीजी सहित डिप्लोता कोर्स में प्रवेश शुरू, 31 जुलाई तक मौका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वर्धमान महावीर खुला विवि, कोटा ने जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। क्षेत्रीय निदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस सत्र में बीए, बीएससी, एमए, एमएससी (विज्ञान, कंप्यूटर, गणित) पत्रकारिता, एमबीए, योग सहित विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहें है। उन्होंने बताया कि महिला विद्यार्थियों को राज्य सरकार की योजना के तहत नि: शुल्क उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। जबकि एमबीए में बिना प्रवेश परीक्षा पात्रता दस्तावेजों के आधार पर प्रेवश दिया जाएगा। पाठ़य सामग्री नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को कुल फीस में 15 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।









